शाहजहांपुर: सीमा पर फौजी, ज़मीन पर दबंगों का कब्ज़ा: न्याय के लिए भटकता परिवार
शाहजहाँपुर। देश की रक्षा में तैनात एक फौजी का परिवार अपनी ही ज़मीन के हक़ के लिए दर-दर भटक रहा है। थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम कुरसंडा निवासी सुमन जाटव पत्नी धर्मपाल ने आरोप लगाया कि चिन्नौर स्थित प्लॉट का वर्ष 2011 में विधिवत बैनामा कराया गया था और 2014 में दाखिल-खारिज भी पूरा हो चुका है। बावजूद इसके, विक्रेता के निधन के बाद कथित साझेदार द्वारा प्लॉट पर..