नए साल पर पश्चिमी चंपारण जिले के ऐतिहासिक नंदनगढ़ रहेगा गुलजार, बौद्ध स्तूप और अशोक स्तंभ देखने उमड़ेंगे हजारों सैलानी। नए वर्ष के पहले दिन यानी 1 जनवरी को ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल नंदनगढ़ एक बार फिर सैलानियों से गुलजार रहने की उम्मीद है। हर साल की तरह इस वर्ष भी बौद्ध स्तूप नंदनगढ़ और अशोक स्तंभ को देखने पर्यटक आएगे।