पोटका: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा महिला यौन उत्पीड़न जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) द्वारा महिला यौन उत्पीड़न जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए बने यौन उत्पीड़न निवारण कानून की विस्तृत जानकारी दी गई।