खरगोन पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा से सटे क्षेत्रों में गोवंश तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 13 गोवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 10 लाख रु. मूल्य के दो वाहनों को भी जब्त किया है|