आज गुरुवार को दिन के 12.30 बजे के करीब दुमका के पुलिस केंद्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। सभी ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने का शपथ लिया।