राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2026-27 के लिए अचल संपत्तियों की गाइडलाइन दरों के निर्धारण से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।