मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बेहद रोमांचक वीडियो सामने आया है। बाघिन पी 151 (P 151) घास के मैदान से निकलकर सड़क पार करते हुए दिखाई दी। इस दौरान, सड़क के दोनों ओर पर्यटकों से भरी जिप्सियां (Gypsies) खड़ी थीं, लेकिन बाघिन ज़रा भी असहज महसूस किए बिना, उन जिप्सियों के बीच से शांत भाव से निकलकर जंगल के दूसरे हिस्से में चली गई|