पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद को मौजूदा हालात पर फैसला लेने के लिए विधायकों ने किया अधिकृत,पटना में मंत्री आलोक कुमार मेहता ने दी जानकारी
महागठबंधन में दो दिनों से राजद और जदयू की गठबंधन टूटता देख राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राबड़ी आवास पर सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई। बैठक से बाहर निकले बिहार सरकार में मंत्री और राजद नेता आलोक कुमार मेहता ने कहा,आज पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सभी विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष को मौजूदा हालात पर फैसला लेने के लिये अधिकृत किया है