सिराथू: अंधेरा होने के बाद सड़कों पर दिखने लगते हैं खूंखार लकड़बग्घे, दरगाह के लोगों में भय, सिराथू वन रेंजर ने कहा- करेंगे जांच
सिराथू तहसील इलाका के दारानगर फसैया दरगाह और भानीपुर के आसपास अंधेरा हो जाने के बाद कई दिनों से जंगली खूंखार लकड़बग्घा सड़कों पर देखे जा रहे हैं।इन लकड़बग्घे को देखकर लोगों में डर का माहौल है। दरगाह में दो दिनों से लगातार लकड़बग्घा गांव के अंदर आ जाता है।मंगलवार शाम को भी लकड़बग्घा सड़क पर देखा गया है।सिराथू वन रेंजर निखिलेश ने कहा टीम भेज कर जांच कराएंगे।