रहुई: रहुई में ई-रिक्शा और पिकअप वाहन की टक्कर में चार लोग हुए घायल
Rahui, Nalanda | Jan 15, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के खिरौना-दुलचंदपुर रोड में पुल के समीप गुरुवार को दोपहर 4 बजे पिकअप और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के उपरांत ई रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान फरीदा गांव निवासी चालक शिशुपाल कुमार, प्रतिमा देवी, कथौली गांव निवासी बबली कुमारी और अंशु कुमारी के