फुल्लीडूमर: वनवर्षा गांव में बजरंगबली प्रतिमा स्थापना के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
खेसर पंचायत के वनवर्षा गांव के चौधरी टोला में बजरंगवली प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पूजा स्थल से पूरे धूमधाम से बाजे-गाजे के साथ निकाली गई।जहां 101 श्रद्धालु महिलाएं एवं युवतियां सर पर कलश लेकर पूरी श्रद्धा के साथ जयकारा लगाते हुए मध्यगिरि डेम पहुंची। जहां स्पिलवे के नीचे कलश में जल भरकर वापस गांव के पूजा पंडाल आयी।