पन्ना: सनातन हिंदू एकता यात्रा का समापन आज ओरछा में, बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देंगे जातिवाद खत्म कर एकता का संदेश
Panna, Panna | Nov 28, 2024 सनातन हिंदू एकता यात्रा का समापन आज ओरछा में होगा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा शुरू की गई इस नौ दिवसीय पदयात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जातिवाद खत्म कर एकता का संदेश देना है। यात्रा के संयोजक सतानंद गौतम ने बताया कि यह यात्रा ओरछा के राम राजा मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन और हिंदू एकता के संकल्प के साथ समाप्त होगी।