आरा: चुनाव को लेकर कतीरा में बीजेपी के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन मेयर इंदु देवी ने किया
Arrah, Bhojpur | Oct 21, 2025 भोजपुर जिले के आरा शहर के कतीरा स्थित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रधान चुनाव कार्यालय का मंगलवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूबा नजर आया। कार्यक्रम में आरा विधानसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर भी मौजूद रहे।