एनसीएल की जयंत परियोजना में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। आयोजित इस प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 19 मैच खेले गए। समापन समारोह के दौरान महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), श्री राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।