छत्तीसगढ़ बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने दो बाइकों को पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक युवक का पैर टूट गया। घटना के बाद घायलों ने कार चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 22 जैन मंदिर रोड, दल्लीराजहरा निवासी प्रज्वल कुमार अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक क्रमांक CG 24 M 7247 से भिलाई से दल्लीराजहरा लौट रहे थे। उनके पीछे एक अन्य बाइक CG 24 P 2109 भी चल रही थी।