अररिया: झमटा में बच्चों के बीच आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला और पुरुष घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 18, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के झमटा वार्ड संख्या 01 में बच्चों-बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक महिला व पुरुष गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को रात 9 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में मारूप व मसुदा का इलाज किया जा रहा है।