सरगुजा जिले से राजस्व विभाग को कटघरे में खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला को कागज़ों में मृत घोषित कर उसकी लाखों रुपये की जमीन हड़पने की साजिश रची गई। हैरानी की बात ये है कि जिसे मृत बताया गया, वो महिला खुद सामने आकर कह रही है— मैं ज़िंदा हूं।