गोलमुरी-सह-जुगसलाई: बागबेड़ा में युवक को गोली मारी, एक गिरफ्तार, एक किशोर भी पकड़ा गया
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में 17 सितंबर की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। शुक्रवार को 3:30 मिली जानकारी से पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी बादल समासी (21) और एक नाबालिग को गुरुवार रात छापामारी कर गिरफ्तार किया। छापामारी के दौरान एक देशी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने गोलीकांड में संलिप्तता स्वीकार की।