गोपालगंज: अरार मोड़ के पास नगर थाना पुलिस ने 14.742 किलो गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
गोपालगंज नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अरार मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से 14.742 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। शाम गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बस से उतरकर ट्रॉली बैग में गांजा लेकर जा रहा है। छापेमारी में पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ। नगर था