करंडा थानाक्षेत्र के चांडीपुर गाँव में होली पर रंग पड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है।