हुज़ूर: छोला मंदिर हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, पिस्टल बरामदगी के दौरान छत से लगाई छलांग; घायल अवस्था में इलाज जारी
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2025 भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में हुई अमित वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी नसीम उर्फ बन्ने खां को पुलिस ने बैतूल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब उसे घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराने ले गई, तभी आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दो मंजिला छत से छलांग लगा दी|