चांपा: बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, 1 चैन माउंटेन और 6 हाईवा जब्त
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज उडनदस्ता दल द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उड़नदस्ता दल द्वारा आज जिले के विभिन्न स्थानो नवापारा, केवा, पीपरदा, पुछेली, खपरीडीह एवं बम्हनीडीह क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक निरीक्षण।