डीडवाना: जिले के पांच कांस्टेबलों को मिला बहादुरी का इनाम, गैलंट्री अवॉर्ड से हुआ प्रमोशन, हत्या और नशे के मामलों में मेहनत
Didwana, Nagaur | Mar 10, 2026 जिले के पास कांस्टेबलों को उनकी बहादुरी का पुलिस विभाग ने इनाम दिया है। गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित होकर सभी को प्रमोशन का तोहफा मिला है। अंतर्राष्ट्रीय लिंक के मामले में अच्छी भूमिका निभाने पर पहलाद सिंह भामू और प्रेम अदनिया को पदोन्नति मिली वहीं रमेश रुलानी हत्याकांड में अच्छा कार्य करने पर प्रियंक मीणा देवेंद्र कुमार एवं नरेंद्र सिंह को प्रमोशन मिला।