पत्रकार गौरव राय पर हमले और लूट के खिलाफ पत्रकारों का विरोध, अतिरिक्त DCP को सौंपा ज्ञापन नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के हर्ष विहार में पत्रकार गौरव राय पर हुए हमले और लूट के खिलाफ पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय हो गया। उन्होंने अतिरिक्त DCP संदीप लांबा को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।