कटेया: बनिया छापर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण, 4 से 14 फरवरी तक होगा आयोजन
कटेया प्रखंड के बनिया छापर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण समारोह का संचालन बनारस से पधारे आचार्य पंकज शुक्ला ने किया। उनके साथ कुल 21 विद्वान पंडितों ने पूरे वैदिक विधान के साथ ध्वज स्थापना की प्रक्रिया पूरी की। यह महायज्ञ 4 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा।