प्रयागराज के लुकरगंज दुर्गा पंडाल को बनाया गया आकर्षण, भारतीय संस्कृति की झलक देखने के लिए लोगों की लगी भीड़
Sadar, Allahabad | Oct 1, 2025
प्रयागराज में शारदीय नवरात्र पर पूरा शहर दुर्गा पूजा पंडाल से भरा हुआ है। शहर के प्रमुख स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इस बार पंडालों को अलग अलग थीम पर बनाया गया है। लुकर गंज में बने पंडाल देखने के लिए भारी जुट रही है। लुकरगंज में दुर्गा पंडाल इस बार भी भव्य रूप से सजाया गया है, जो भारतीय संस्कृति को सहेजने वाली थीम पर बनाया गया है।