साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के धरमपुर राम गांव में अचानक लगी आग तीन घर जले ।
साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के धर्मपुर राम में सोमवार की सुबह 11 बजे मो. सवजान मियां के फुस के घर में आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास में उसपर पानी डाला लेकिन देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।जिससे उनके भाई मो. सेराजुल मियां एवं मो. मुस्लिम मियां के घर में भी आग फैल गई।