साहेबगंज: नगर परिषद साहेबगंज के वॉर्ड-19 में मीना बाजार स्थित मैदान में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू
साहेबगंज नगर परिषद के वॉर्ड-19 के मीना बाजार मैदान में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग लोगों के घरों में फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी जाएगी।