भिनगा: श्रावस्ती में राशन की दुकानों पर 46 अन्य सामान भी खरीद सकेंगे उपभोक्ता, उचित दर विक्रेताओं को विभाग ने दी अनुमति
श्रावस्ती, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत संचालित उचित दर दुकानों के दुकानदारों की आय बढ़ाने हेतु जिले के खाद्य विभाग द्वारा बिक्री हेतु 46 सामानों को उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से विक्रय किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। जिनमें कई घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल है, जिसके चलते उचित दर दुकानों पर सभी सामान अब लोगों हेतु उपलब्ध होगा।