डेहरी: चकिया में एसडीएम ने 27 भूमिहीनों को दी जमीन, CO ने दिलाया दखल कब्जा
Dehri, Rohtas | Feb 10, 2024 डेहरी प्रखंड क्षेत्र के सुअरा स्थित बिआडा के भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण कर रह रहे 27 भूमिहीनों को एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा चकिया में भूमि का पर्चा दिया गया। जिसके बाद सीओ अनामिका कुमारी ने पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर परचाधारियों को उनके भूमि पर दखल कब्जा दिलाया, तथा अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया।