देहरादून: केसरवाला गांव में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सरकार से की जल्द सड़क निर्माण की मांग#jansamasya
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के केसरवाला गांव में ग्रामीण बदहाल सड़क से परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस संबंध में शासन प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला.वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने कहा कि बजट प्राप्त होते ही सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।