देहरादून: रक्षाबंधन पर यातायात सुचारू रखने के लिए सड़कों पर उतरे SSP, मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश
रक्षाबंधन पर्व पर लोगों को यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए देहरादून पुलिस ने कमान अपने हाथ में ले ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून स्वयं अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे और शहर के व्यस्ततम मार्गों व चौराहों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्लेहॉल चौक, दिलाराम चौक सहित कई प्रमुख स्थानों का दौरा कर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की.