दुमका: मुफ्फसिल व ओपी क्षेत्र से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व चिप्स लोडेड ट्रक जब्त
Dumka, Dumka | Apr 1, 2024 दुमका जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और दिग्घी ओपी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. हरनाकुंडी गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया. वहीं जांच अभियान के दौरान दिग्धी ओपी क्षेत्र के फूलो झानो चौक पास चिप्स लोड ट्रक को जब्त किया गया.