औरैया: एडीएम ने सदर तहसील पर किया औचक निरीक्षण, अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की दी चेतावनी
सदर तहसील में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण किया तथा कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। एडीएम को कई कार्यालयों में कर्मचारियों के साथ बाहरी अनाधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी मिली। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते