टनकुप्पा: टनकुप्पा BRC में जिला पिरामल फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, शिक्षकों को दी गई जानकारी
Tan Kuppa, Gaya | Aug 13, 2024 टनकुप्पा बीआरसी में शिक्षा व छात्रवृत्ति प्रोजेक्ट समृद्धि योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों को शिक्षा व छात्रवृत्ति बिषय पर विशेष चर्चा की गई। सरकार द्वारा बच्चों के हित में जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश दिया गया।