हडिया थाना क्षेत्र के बिंदा गांव में आज रविवार दोपहर समय लगभग 03:30 के आसपास 5 वर्षीय बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई बच्चा घर के बाहर खेल रहा था अंकित यादव का पुत्र आदि यादव शाम करीब 4:00 तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर के सामने बनी पानी की टंकी से पानी निकालने गए तो आदि उसमें गिरा हुआ मिला। तब तक मौत हो चुकी थी।