कन्नौज: कन्नौज शहर के मकरन्दनगर क्षेत्र में स्थित ब्रम्हदेव के साथ शनिदेव का यह दिव्य स्थान, देर रात पूजा-अर्चना करते दिखे भक्त
कन्नौज शहर के मकरंदनगर क्षेत्र में बृम्हदेव के साथ शनिदेव का यह प्राचीन दिव्य स्थान है, जहां भक्त दूर-दूर से शनिवार के दिन शनिदेव को काले तिल के साथ दीपक चढ़ाने आते है। भक्तों का ऐसा मानना है कि सरसों के तेल का दीपक के साथ काला तिल और उर्द की काली दाल शनिदेव को चढ़ाने से शनिदेव सबकी मनोकामना पूरी करते है।