नगरी क्षेत्र के प्रसिद्ध सिहावा स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कर्णेश्वर महादेव धाम मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद दिखाई पड़ी। जिसके कारण से इस बार मेला का आयोजन निर्बाध रूप से हुआ। जगह जगह पुलिस की मुस्तैदी के कारण मेले में इस बार कोई भी अप्रिय घटना या फिर चाकूबाजी नही हुई।सिहावा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि मेला बढ़िया सम्पन्न हुआ।