शाहजहांपुर: गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कालोनियों, नेशनल हाईवे और मेडिकल कॉलेज में भरा बाढ़ का पानी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
शाहर की सभी नदिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आज बाढ़ का पानी शहर में और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर पहुंच गया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके बाद से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। बाढ़ का जलस्तर बनने पर एसडीआरएफ में मोर्चा संभाल लिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।