बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने हथियार के साथ 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 02 अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की सुबह 7:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर प्रियांशु उर्फ प्रिंस कुमार एवं इंदल कुमार को गिरफ्तार किया है.