कायमगंज: गांव बहबलपुर से 500 मीटर की दूरी पर जाल में फंसा मिला युवक का शव, युवक के शरीर पर मिले घाव के निशान
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी गिरीश चंद्र के 34 वर्षीय पुत्र रवि का शव मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे बाढ़ के पानी में मिला था। रवि 2 दिन पहले मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था। ग्रामीणों को रवि का शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर श्मशान घाट के पास मिला। शव मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा हुआ था। शरीर पर घाव के निशान थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।