अहरौरा मेन कैनाल का रिसाव रोकने की मांग को लेकर किसानों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने कहा कि 72 घंटे के अंदर रिसाव बंद नहीं हुआ तो स्टेट हाईवे जाम कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए यह बात कही।