पिपरिया: मोहनपुर गांव से पिपरिया थाना पुलिस ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया पुलिस ने बुधवार की देर शाम मोहनपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले नुनूलाल सहनी के पुत्र फरार शराब तस्कर रामविलास सहनी को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 2 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मोहनपुर गांव में 23 जनवरी 2026 को छापेमारी के दौरान शराब तस्कर फरार हो गया था.