फुलवरिया: बनिया छापर गांव में संदेहास्पद स्थिति में वृद्ध महिला की मौत, भोजन के बाद सोने गई थी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक वृद्ध महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत से कोहराम मच गया। मृतका 80 वर्षीय इंद्रासन चौहान की पत्नी लाल झरिया देवी बताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतका के पति सदमे में पड़े हुए है। कैसे होगा उनका गुजारा इसकी चिंता सता रही है। जानकारी के अनुसार खाना खाने के बाद वह सोने चली गई।