आरा: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 9, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार के समीप उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावा गांव निवासी मोहित शर्मा के पुत्र मुकेश कुमार घायल हो गए। घायल मुकेश कुमार को आनन फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।