आरा: बहिरो गांव में शुक्रवार की सुबह आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलसी
Arrah, Bhojpur | Feb 9, 2024 बहिरो गांव में शुक्रवार की सुबह आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार झुलसी महिला नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी मन्नू पासवान की 20 वर्षीय पत्नी सपना देवी हैं।