हैदरगढ़: अमहट तालाब का सौंदर्यीकरण अधूरा, करोड़ों रुपये खर्च, दो साल पहले शुरू हुआ काम अभी तक पूरा नहीं
नगर पंचायत सिद्धौर में अमृत 2.0 अटल मिशन के तहत अमहट तालाब (गाटा संख्या-867/1.299 हेक्टेयर) के सौंदर्यीकरण का कार्य करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अधूरा पड़ा है। लगभग दो साल पहले शुरू हुआ यह कार्य सोमवार 11 बजे तक पूरा नहीं हो सका है। जिससे तालाब की स्थिति बदहाल बनी हुई है। तालाब में नही तो पानी भरा गया है और नही इसकी साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है।