सोरांव: मऊआइमा इलाके के अमानगंज स्थित डॉक बंगला पर अल्संख्यक वोटरों के नाम काटने का आरोप, उपजिलाधिकारी का किया गया घेराव
मऊआइमा थाना क्षेत्र के अमानगंज स्थित डॉक बंगला पर रविवार की दोपहर सपा जिला अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व एसडीएम सोरांव का घेराव किया गया । सपाईयों ने एसडीएम के समक्ष वोटरों को मृतक दिखाकर नाम काटने का आरोप लगाया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी सोरांव ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों की के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।