पटना जिले के मोकामा में गुरुवार को क्रिसमस का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेले का आयोजन किया गया तथा जुलूस भी निकाला गया। मेला गुरुवार को लगभग 5 बजे तक रहा। इस मौके पर मोकामा स्थित ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रार्थना और उत्सव में शामिल होने पहुंचे.