पालोजोरी प्रखंड के मुर्गाबनी गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना को समाज को बांटने की साजिश बताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों की अविलंब पहचान कर जेल भेजने की मांग की है।